कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीज़ें, ज़रूर आज़माकर देखें

    Loading

    -सीमा कुमारी

    मौजूदा दौर में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए खानपान, रहन-सहन पर ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं। लापरवाही बरतने से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इनमें एक कोलेस्ट्राल का बढ़ना है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का वसा यानी फैट है, कोलेस्ट्रॉल शरीर में हार्मोन, विटामिन और कई आवश्यक पोषक तत्वों के निर्माण में अहम् भूमिका निभाता है। 

    वहीं, कोलेस्ट्रॉल फैट को रक्त में घुलने नहीं देता है। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 मिग्रा/डीएल से कम रहना चाहिए। अगर आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो ऐसे में आइए जानें डाइट में किन चीजों को शामिल करके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।

    रिसर्चों के मुताबिक, आंवले में क्रोमियम पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद खराब या बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। वहीं, आंवला में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बादाम फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य रहता है। साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ाता है। इसके लिए रोजाना कम से कम एक बार बादाम का सेवन करें।

    आयुर्वेद में लहसुन को औषधि का दर्जा प्राप्त है। इसके सेवन से कई बीमारियों में आराम मिलता है। लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही कई बीमारियों में लाभदायक होता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट लहसुन के दो जावे का सेवन करें। इसके बाद एक गिलास पानी पिएं। अगर लहसुन में पाए जाने वाले गंधक के चलते लहसुन का सेवन नहीं कर पाते हैं, तो शहद के साथ सेवन कर सकते हैं।