1/18

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। शाहरुख़ के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान है। उनके पिता पेशावर, पाकिस्तान से थे। शाहरुख की मां का नाम लतीफ फ़ातिमा है।
2/18

शाहरुख ने अपनी शुरूआती पढ़ाई सेंट कोलम्बस स्कूल, दिल्ली की। उन्होंने ग्रैजुएट की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्वाइन किया।
3/18

शाहरुख का बचपन से ही अभिनय की तरफ झुकाव था। इसलिए कॉलेज की पढ़ाई करते समय उनका ज़्यादा वक्त दिल्ली थियेटर एक्शन ग्रुप में बीतता था। कई स्टेज परफॉर्मेंस में वो उस जमाने के एक्टर्स के अंदाज में एक्टिंग किया करते थे। यही से उन्होंने थियेटर निर्देशक बैरी जॉन से एक्टिंग सीखी।
4/18

इसके बाद शाहरुख ने जामिया मीलिया इस्लामिया से जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट की पढ़ाई शुरू की। हालांकि उन्हें एक्टिंग में अपना करियर बनाना था इसलिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया।
5/18

बचपन के दिनों में एक्ट्रेस अमृता सिंह से शाहरुख़ की दोस्ती थी। जो बाद में मुंबई आकर फिल्मों में काम करने लगीं।
6/18

शाहरुख को 18 साल की उम्र में गौरी से प्यार हो गया था। तब गौरी महज 14 साल की थी। वह गौरी के पीछे पागल हो गए थे। गौरी के पीछे शाहरुख दिल्ली से मुंबई चले गए।
7/18

मुंबई आने के बाद शाहरुख खान ने टीवी शो 'सर्कस', 'दिल दरिया', 'फौजी' जैसे शोज़ से अपने करियर की शुरुआत की। टीवी शोज़ के बाद शाहरुख़ ने साल 1992 में रिलीज़ हुई फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म से शाहरुख़ कही पॉपुलर हो गए।
8/18

फिल्म 'दीवाना' के बाद शाहरुख़ ने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया। उन्होंने अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई हैं।
9/18

फिल्मों के अलावा शाहरुख़ 'केबीसी', 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?', 'जोर का झटका' जैसे रियलिटी शो होस्ट कर चुके हैं।
10/18

शाहरुख खान किसी भी फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। शाहरुख़ खान के पास खुद का प्राइवेट जेट हैं।
11/18

कमाई की वजह से शाहरुख खान का नाम फोर्ब्स लिस्ट में शामिल होता रहा है।
12/18

शाहरुख़ ने दुनियाभर की अलग-अलग जगहों पर निवेश कर रखा है। मुंबई के अलावा यूके, दुबई सहित कई देशों में उनकी प्रॉपर्टी है।
13/18

शाहरुख़ की सबसे महंगी प्रॉपर्टी 'मन्नत' मानी जाती है। शाहरुख़ ने मन्नत को 13.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इस बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जाती है।
14/18

इसके अलावा शाहरुख़ खान आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक है।
15/18

शाहरुख ने 6 साल के रिलेशन के बाद गौरी से 25 अक्तूबर 1991 को शादी की थी। उनके तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम हैं।
16/18

शाहरुख ने गौरी से शादी करने के लिए काफी पापड़ बेले थे। दरअसल, गौरी के परिवार को शाहरुख़ पसंद नहीं थे। गौरी के परिवार को शाहरुख़ के धर्म से नहीं बल्कि उनके एक्टिंग से दिक्कत थी।
17/18

गौरी की मां को शाहरुख़ बड़े पर्दे पर पसंद थे। लेकिन, दामाद के तौर पर वह पसंद नहीं थे।
18/18

गौरी के भाई विक्रांत को भी उनकी बहन का शाहरुख के साथ रिश्ता पसंद नहीं था। विक्रांत ने शाहरुख को बंदूक से भी डराया था। लेकिन, शाहरुख़ ने हार नहीं मानी।