
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक के बाद के हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। जी हां बता दें कि बीड में हाईवे (Beed Highway) पर दो हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के के मुताबिक, बीड से अहमदनगर ( Beed-Ahmednagar road) जा रही एक एंबुलेंस भयानक हादसे (Accidents) का शिकार हो गई है। इस खौफनाक हादसे में एक डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत हो गई है।
इसके अलावा दूसरा हादसा मुंबई से बीड़ जाने वाली यात्रा के दौरान हुआ है। ट्रेवल्स पलटने से हुए इस हादसे में कुल 6 यात्रियों की मौत हो गई है। इस दोनों हादसे की घटना से सनसनी मची हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीड के आष्टी तालुका के अंभोरा इलाके के डोलावडगांव में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि 4 लोगों की मौत हो गई।
इस दिल दहला देने वाले हादसे में एंबुलेंस चालक भरत सीताराम लोखंडे (35 वर्ष), मनोज पंगु तिरपुड़े, पप्पू पंगु तिरकुंडे की मौके पर ही मौत हो गई। तो डॉ. राजेश बाबासाहेब झिंजुर्के (उम्र 35 वर्ष) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इस हादसे में ज्ञानदेव सूर्यभान घुमरे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अहमदनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
#WATCH | Ten people have died in two different accidents in Maharashtra’s Beed district.
Four people, including a doctor, died in a collision between an ambulance and a truck on its way from Dhamangaon village to the city.
In the second incident, six people died after a… pic.twitter.com/DRZOmvv9EN
— ANI (@ANI) October 26, 2023
वहीं दूसरी ओर मुंबई से बीड जा रही सागर ट्रेवल्स की बस का एक्सीडेंट हो गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब ड्राइवर के नियंत्रण खोने से बस पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा आष्टी पुलिस थाना क्षेत्र में आष्टा फाटा के पास हुआ। खबर है कि इस भयानक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। ऐसे में महाराष्ट्र में बढ़ते हादसे के आंकड़े हर किसी के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे है।