क्यूट बच्चे कर रहे थे रैंप वॉक, लड़के से हुई गलती तो लड़की ने किया कुछ ऐसा…देखें- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: कभी कभार बच्चों की छोटी सी हरकत भी हमें हंसा देती है। नन्हे बच्चे बहुत क्यूट होते है चाहे वो फिर कोई अच्छा काम करें या गलतियां लेकिन हमें उन पर प्यार ही आता है। आज हम ऐसे ही दो बहुत क्यूट बच्चों के बारे में आपको बताने जा रहे है। बदलते ते वक्त के साथ बस बढे ही नहीं बल्कि छोटे भी मॉडलिंग में बहुत आगे है।

    जब ये नन्हे बच्चे सूझबूझ के साथ अपने क्यूट अंदाज में रैम्प वॉक करते है तो लोगों की नजरे उनपर ठहर जाती है। जी हां सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमे दो बच्चे रैम्प वॉक कर रहे है। 

    बच्चों का शानदार रैम्प वॉक 

    इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि दो मासूम बच्चे बड़े ही शानदार तरीके से रैम्प वॉक कर रहे है। इस दौरान होता ये है कि लड़के का पैर लड़की के पैरों पर पड़ता है और लड़की के पैरों से जूता बाहर निकल जाता है और हेयर बेल्ट भी गिर जाता है।

    ऐसे में लड़की वही रुककर अपना हेयरबेल्ट अपने सिर पर अच्छे से एडजस्ट करती है और अपना जूता वापस से पहनती है। ये सब करते हुए वो अपने साथी लड़के को बड़े ही घूर के देखती है। यह वायरल वीडियो देखकर न केवल आपका मनोरंजन होगा बल्कि आपकी हंसी भी छूट जाएगी। 

    लड़के की गलती पर लड़की ने किया ऐसा… 

    वीडियो में, देखने लायक बात यह थी कि रैंप पर चलते वक्त बच्चा इधर-उधर देखने लगा, जबकि बच्ची अपनी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ती गई। जैसे ही लड़की ने यू टर्न लिया, लड़का इधर-उधर देखने के चक्कर में अपना सिक्रोनाइजेशन खो दिया। वापस जाते वक्त लड़का अपने बायें ओर देख रहा था और गलती से लड़की के जूते पैर से निकाल दिए।

     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Beautiful and Wholesome World (@_beautiful_._world)

    लड़की रुक गई और गुस्से से लड़के की तरफ देखी और फिर हेयरबेल्ट को अपने सिर पर एडजस्ट किया। इसके बाद, वह वापस रैंप की ओर जाने लगी कुछ ही सेकंड का यह वीडियो बेहद वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर व्यूटीफुल एंड होलसम वर्ल्ड नाम के अकाउंट द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वायरल हो रहे नन्हे बच्चों के वीडियो ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है।