Photo: Video Screengrab
Photo: Video Screengrab

    Loading

    इंदौर: आए दिन सोशल मीडिया कई वीडियो वायरल होते रहते है। आज ऐसा ही एक वीडियो वायरल होते दिख रहा है। जिसे देख हर कोई चौंक जायेगा। इस वीडियो में चार लड़कियां एक महिला पिज्जा चेन कर्मचारी को बुरी तरह से पीटते दिखाई दे रहे है। यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है, जहां द्वारकापुरी इलाके में स्थानीय लड़कियों की एक गैंग ने एक पिज्जा चेन कर्मचारी लड़की को लात-घूसों और डंडे से पीटा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

    खबरों के मुताबिक, जब पीड़िता नंदनी काम पर जा रही थी, तभी अचानक पिंकी नामक युवती ने अपनी तीन सहेलियों के साथ उसे रस्ते में रोक लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि, उन्होंने कुछ बात करने के बहाने पीड़िता को अपने पास बुलाया और उन्होंने मिलकर उसकी पिटाई की। उनके द्वारा मारपीट करने की वजह से पीड़िता सड़क पर गिर गई और रोने लगी। लेकिन लड़कियों ने कुछ दरियादिली नहीं दिखाई वहीं  सब पडोसी देखते रहे लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। पीड़िता किसी तरह से उठकर एक घर में चली गई और खुद को बचा लिया।

    आप विडियो में देख सकते है कि,जब पीड़िता ने जब उन लड़कियों से कहती है की वह इस बात की पुलिस में शिकायत करेगीम तब चरों लड़कियां बेखौफ उसे पुलिस बुलाने को कहती नजर आती हैं। 

    इस घटना का शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि इस गर्ल गैंग की सरगना पिंकी इलाके के बदमाशों के साथ घूमती हैं, और आए दिन लोगों के साथ मारपीट करती है। मारपीट करनेवाली चारों लड़कियों ने पीड़िता पर आरोप लगाया कि, वह उन्हें घूर रही थी, जिसके बाद उन्होंने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। 

    इस घटना का वीडियो वायरल होते ही कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, एक यूजर्स ने लिखा कि कैमरामैन बचा नहीं सकता था, वीडियो बनाने में लगा रहा।