
नई दिल्ली: लत बहुत बुरी होती है, हद से ज्यादा कुछ करना हमेशा हावी हो जाता है। ऐसा ही कुछ आयरलैंड की एक 66 साल की महिला के साथ हुआ है। दरअसल इस महिला ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल इस महिला ने खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए घड़ी और टॉर्च में लगने वाली 50 बैटरी खा ली। फिर इसके बाद जब महिला की तबियत खराब हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया, और इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि महिला ने अस्पताल में एडमिट होने के बाद भी 5 बैटरी खा ली। आइए जानते है इस अजीबोगरीब मामले के बारे में…
महिला ने खाई 55 बैटरी
बता दें कि ‘आयरिश मेडिकल जर्नल’ में छपी खबर के अनुसार, महिला ने जानबूझकर 50 बैटरियों को निगल लिया था। जी हां महिला ने बिना गिने ही इन बैटरियों को खाया था। इसके बाद महिला को आनन-फानन में सेंट विंसेंट यूनिवर्सिटी हास्पिटल में एडमिट कराया गया। शुरुआत में डॉक्टर्स को लगा कि मरीज स्वाभाविक रूप से अपने शरीर के माध्यम से बैटरियों को पार कर जाएगा, हालांकि, जब महिला के शरीर का स्कैन किया गया तो पता चला कि बैटरियां उसके पेट में मौजूद हैं।
हर हफ्ते निगलती थी बैटरी
रिपोर्ट के अनुसार, महिला थोड़ा-थोड़ा करके उन बैटरियों को निगल रही थी। पहले सप्ताह उसने पांच AA बैटरी खाई थी। ये बैटरियां बहुत भारी थीं। इसलिए ये पेट जघन की हड्डी पर जाकर लटक गईं। जिसे सर्जरी करके से हटाना पड़ा। डॉक्टर्स ने पेट में एक छोटा सा छेदकर 46 बैटरियों को निकाला। महिला के पेट से AA और AAA दोनों टाइप की बैटरियां निकाली गईं। इसके बाद कोलन में फंसी 4 बैटरियों को अलग तरह से सर्जरी के द्वारा निकाला गया।