By नवभारत | Updated Date: Feb 8 2019 3:09PM |
314

अपनी शादी में हर को खास दिखना चाहता है। दूल्हा हो या दुल्हन, हर मौके के लिए अपनी ड्रेस का चुनाव करते समय बेहद सजग रहते हैं। कोन सी ड्रेस, उसका रंग, स्टाइल, पैटर्न, क्या पहना जाए कि उनकी पर्सनालिटी निखर कर सबके सामने आए। आखिर शादी में उनके ऊपर ही तो सबकी नजर रहती है।
दुल्हन के लिए सबसे खास होता है उसका लहंगा, जिसे लेकर वह बेहद संवेदनशील होती है। लहंगे की खरीदारी में रंग और वजन के अलावा जो बात सबसे ज्यादा अहमियत रखती है, वह है दुल्हन की हाइट। जी हां, आपको शायद हमारी बात पर यकीन न हो, मगर लहंगे के चुनाव में दुल्हन की हाइट का बहुत फर्क पड़ता है। आइए जानते हैं, इन टिप्स के बारे में जिनकी मदद से आप अपने लिए सही लहंगे का चुनाव कर सकती हैं।
होने वाली दुल्हन की हाइट अगर कम है, तो उसे अपने लिए तमाम ड्रेसेस खरीदते समय खास सावधानी बरतनी पड़ती है। स्टाइल, प्रिंट, पैटर्न, सब कुछ ध्यान में रखना पड़ता है। कम हाइटवाली दुल्हन के लिए हाई वेस्ट लहंगा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इससे आप लंबी दिखेंगी। इसके अलावा डबल या मल्टी टोन के स्थान पर सिंगल टोन लहंगा चुनना चाहिए। शॉर्ट चोली और हाई हील भी आपके लिए बेस्ट हैं। कम हाइट वाली दुल्हनों को शरारा लहंगे से परहेज करना चाहिए। इससे उनकी हाइट और शॉर्ट नजर आएगी।
होने वाली दुल्हन की हाइट अच्छी है तो उन्हें अपने लिए लहंगा चुनने में ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। आप चौड़े बॉर्डर का लहंगा पहन सकती हैं। इसके साथ लॉन्ग चोली आप पर ज्यादा खूबसूरत लगेगी। अच्छी हाइट की नेमत आपके पास है, तो आपको ज्यादा हील्स पहनने की जरूरत नहीं है और आप लहंगे की लंबाई तक हील्स रख सकती हैं। हाई नेकलाइन आप पर अच्छी लगेगी। आगे-पीछे दोनों ओर से डीप नेक भी अच्छा लगेगा।