By नवभारत | Updated Date: Aug 13 2019 11:41AM |
13

जितने भी लोग अपनी फिटनेस(Fitness) को लेकर चिंतित रहते हैं वह जानते हैं कि मसल्स गेन करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। लोग अपना बहुत सारा समय और ऊर्जा मसल्स बनाने में लगा देते हैं। हालांकि ऐसा हर बार जरुरी नहीं होता है कि आपको मसल्स बनाने की जरुरत हो। किसी भी चीज को ज्यादा करने से उसका आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है ठीक उसी तरह जब आप ज्यादा वर्कआउट कर लेते हैं तो रिकवरी(Recovery) के लिए समय नहीं मिलता है जिसका प्रभाव आपकी मसल्स पर पड़ता है। इसलिए आपको समझना चाहिए कि मांसपेशियां आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या कहती हैं। जब आप अपनी मांसपेशियों(Muscles) पर ध्यान देते हैं तो आप उनकी देखभाल करने लगते हैं और फिटनेस के लक्ष्य को प्राप्त कर पाते हैं।
मांसपेशिया स्वास्थ्य के बारे में क्या बताती हैं-
आपको एक दिन आराम करने की जरुरत है: कई लोग जब वर्कआउट करते हैं तो इस बात को भूल जाते हैं कि उन्हें अपने शरीर के अनुसार एक्सरसाइज करनी चाहिए। वह ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं जिसकी वजह से मांसपेशियों पर दबाव पड़ने लगता है। इंटेंसिव वर्कआउट करने की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव भी आ सकता है को इस खिंचाव से बचने के लिए एक दिन का आराम जरुरी होता है।
आप बीमार हैं: एक्सरसाइज करते दौरान अगर आप थका हुआ महसूस करते हैं और थोड़ी देर एक्सरसाइज के बाद ही मांसपेशियों में दर्द होने लगता है तो इसका मतलब यह है कि आप स्वस्थ नहीं हैं। इससे आपकी मसल्स बताती हैं कि आपको आराम की जरुरत है।
डिहाइड्रेशन: अगर आपकी मांसपेशियों में लगातार खिंचाव आ जाता है तो यह संकेत होता है कि आपके शरीर में पानी की कमी है। मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए आपको उचित मात्रा में पानी का सेवन करना जरुरी होता है।
इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी: वर्कआउट के दौरान आपको बहुत पसीना आता है जिसकी वजह से इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है। मांसपेशियों में दर्द, खिंचाव आदि इसी के संकेत होते हैं।
मांसपेशियों में खिंचाव: जो लोग फिट रहने के लिए कई प्रयास करते हैं वह जानते हैं कि बहुत ही तरीकों की मदद से चोट लगने से बचा जा सकता है। अगर आपकी मांसपेशियों में अचानक से दर्द या सूजन हो रही है तो शायद मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। इस पर ध्यान देने की जरुरत होती है।