By नवभारत | Updated Date: Nov 22 2019 1:52AM |
8
मनिका (झारखंड). भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड को विकास के मामले में तेजी से शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के वादे के साथ विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की. शाह ने बीते 5 वर्ष में राज्य को नक्सल समस्या से मुक्त करने के लिए रघुबर दास सरकार की सराहना की. उन्होंने मनिका में एक चुनावी रैली में कहा झारखंड का गठन अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था और नरेंद्र मोदी इसे सजाएंगे, सवारेंगे.
शाह ने कहा कांग्रेस शासन में लोग मरते रहे, युवा बलिदान देते रहे लेकिन अलग राज्य का उनका सपना पूरा नहीं हो पाया. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की भूमि लातेहार जिले से चुनावी अभियान शुरू करने का अवसर देने के लिए पार्टी की झारखंड इकाई का आभार प्रकट किया.